देहरादून, अगस्त 26 -- शिक्षा सचिव का शिक्षकों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन फोटो............देहरादून, विशेष संवाददाताशिक्षा सचिव ज्योति यादव ने अशासकीय स्कूल शिक्षकों मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह आश्वासन दिया। संघ अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मिश्रा, प्रदेश महामंत्री डॉ. महावीर सिंह बिष्ट ने सचिव के समक्ष डाउनग्रेड प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन,तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण,10 हजार रुपये मानदेय प्राप्त कर रहे शिक्षकों को तदर्थ नियुक्ति देने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को तदर्थ सेवा का लाभ चयन और प्रोन्नत वेतनमान में देने की मांग भी की।प्रतिनिधिमंडल में अजय बिष्ट, प्रकाश टाकुली, गिरीश कोरंगा, नकुल रावत, अवधेश सेमवाल आदि शामिल रहे। ...