देहरादून, जुलाई 20 -- देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में संचालित ग्रोथ सेंटर को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार बनाने के निर्देश दिए। सचिवालय में सोमवार को ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने इसके निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रोथ सेंटर्स को स्थानीय स्तर पर आर्थिकी गतिविधियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इन्हें मार्केट लिंकेज के साथ ही निजी क्षेत्र के साथ जोड़ने की भी जरूरत है। मुख्य सचिव ने ग्रोथ सेंटर संचालकों की तकनीकी सहायता देने के निर्देश दिए। कहा कि शीप एंड वूल डेवेलपमेंट बोर्ड लगातार पशुपालकों के साथ संवाद एवं वर्कशॉप करे। ग्रोथ सेंटर को कोल्ड स्टोर चेन से भी जोड़ा जाए। इस अवसर पर वित्त सचिव दिलीप जावलकर, एपीसीसीएफ नरेश कुमार, अपर सचिव कहकशां नसीम, अपर सचिव डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, झरना कामठान आदि मौजूद रहे...