मुजफ्फरपुर, अप्रैल 16 -- मुरौल, एक संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के दरधा स्थित सीएसपी से 50 हजार की लूट में पुलिस ने तीन संदिग्धों को उठाया है। वहीं, एक हाईस्पीड बाइक भी जब्त की गई है। तीनों संदिग्धों से थाना पर पूछताछ की जा रही है। बुधवार को नकाबपोश बदमाशों ने हथियार भिड़ाकर सीएसपी संचालक से 50 हजार लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए थे। मामले में सीएसपी संचालक संजीव कुमार ने हाईस्पीड बाइक सवार तीन नकाबपोश अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कराई है। इधर, सकरा थानेदार ने बताया कि तीन संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बदमाशों ने सीएसपी से 50 हजार लूटे, फायरिंग करते भागे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.