मोतिहारी, फरवरी 24 -- केसरिया। दिन दहाड़े हथियार के बल पर सोमवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने स्टेट बैंक के सीएसपी से 40 हजार रुपए लूट लिए। घटना बिजधारी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को दिन में ही तीन अपराधी दो बाइक पर सवार होकर आए। सभी अपराधियों के हाथ में हथियार थे। अपराधियों ने सबसे पहले सीएसपी संचालक संतोष कुमार पिस्टल के बल पर अपने काबू में कर लिया। उसके बाद उनसे 40 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने पैसे निकालने आए ग्राहकों को भी पिस्टल का भय दिखाकर अपने काबू में कर लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए। सीएसपी संचालक संतोष कुमार एयरटेल का पेमेंट बैंक भी चलाते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.