सीएसपी संचालक हत्या कांड : आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर स्टेट हाईवे पर छह घंटे हंगामा, जाम
सीतामढ़ी, मई 26 -- नानपुर। सीएसपी संचालक सुंदर कुमार के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फिर फूट पड़ा। हत्याकांड के 15 दिनों बाद भी हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने मंगलवार को तीसरी बार सड़क पर हंगामा कर छह घंटे तक यातायात बाधित रखा। इस दौरान ग्रामीणों रुन्नीसैदपुर पुपरी स्टेट हाईवे को जाम कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी प्रकट की। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुपरी-रुन्नीसैदपुर, रायपुर महुआगाछी, बतरा रोड, डुमरा-बिरार रोड में छह घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोगों ने चार स्थानों पर बांस-बल्ली लगाकर और टायर जलाकर आगजनी की, जिससे आवागमन बाधित रहा। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क जाम की सूचना पर एएसपी सह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.