सीएसपी संचालक से 50 हजार की छिनतई, सिर पर डंडे से हमलाकर बदमाश फरार
भागलपुर, जून 7 -- सुल्तानगंज, संवाददाता । सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के महेशी चौक के पास पहले से घात लगाए बदमाश ने एक सीएसपी संचालक को निशाना बनाते हुए 50 हजार रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाश ने सीएसपी संचालक के सिर पर डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया और रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित चंदन कुमार पैन गांव का रहने वाला है। जो गांव में ही सीएसपी केंद्र का संचालन करता है। घटना के बाद पीड़ित संचालक ने सुल्तानगंज थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार, सीएसपी संचालक चंदन शनिवार को अपने घर से बैंक जाने के लिए निकला था, जैसे ही वह महेशी चौक के पास मोड़ पर पहुंचा तभी पहले से वहां मौजूद एक बदमाश ने अचानक डंडे से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मुखिया पति पर हथियार के बट से वार जिससे वह बाइक सहित बैग ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.