गोपालगंज, मई 19 -- गोपालगंज।कटेया थाने के कटेया गांव के एक सीएसपी संचालक से 40 हजार रुपए की ठगी करने वाले एक साइबर बदमाश को पुलिस की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइबर बदमाश कटेया थाने के दूबे बेलवा वार्ड नंबर दस का विशाल कुमार बताया गया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि 14 मई को कटेया के सीएसपी संचालक शिवम कुमार जयसवाल के पास कुछ युवक पहुंचे और बहन की शादी होने की बात फोन-पे पर 40 हजार रुपए भेज देने की बात कही। यह भी पढ़ें- गूगल पे के माध्यम से साईबर अपराधियों ने 43 हजार रुपए उडाया लेकिन जब सीएसपी संचालक ने पता लगाया तो जानकारी मिली कि जिन युवकों ने रुपए भेजा है उनका खाता होल्ड है। इसके बाद घटना की जानकारी कटेया थाने की पुलिस को द...