गोपालगंज, अप्रैल 8 -- फुलवरिया। थाना क्षेत्र के पेंदुला मिश्र गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर सीएसपी संचालक के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि लाठी-डंडा से लैस हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और लैपटॉप चोरी कर लिया। घायल सीएसपी संचालक अमित कुमार मिश्रा का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़ित ने नबीजान मियां सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें मकान की दीवार तोड़ने, विरोध करने पर मारपीट और चोरी का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...