समस्तीपुर, जनवरी 20 -- समस्तीपुर। साइबर फ्रॉडो की चाल अब इतनी शातिर हो चुकी है कि वे आम आदमी ही नहीं, बल्कि बैंकिंग सेवाएं देने वाले सीएसपी संचालकों को भी मिनटों में चकमा दे रहे हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में साइबर बदमाश ने एक सीएसपी संचालक को मिनटों में दो लाख रुपये का चुना लगा दिया और राशि की अवैध निकासी कर ली। घटना की शुरुआत सुनने में किसी फिल्मी सीन से कम नहीं। साइबर फ्रॉड ने पहले नक्कू स्थान स्थित एक रेस्टोरेंट में फोन कर 150 प्लेट भोजन का रेट पूछा और आर्डर दिया। फिर एडवांस देने की बात कहकर होटल के पास स्थित एक सीएसपी केंद्र पर बुलाया। होटल से एक महिला कर्मचारी बिना किसी संदेह के सीएसपी पहुंच गई। इधर, उसी वक्त साइबर ठग ने सीएसपी संचालक को भी फोन कर लिया। उसे बताया गया कि वह जिले से बाहर है और अविलंब उसे दो लाख ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.