मधुबनी, अक्टूबर 2 -- बाबूबरही। तिरहुता गांव के पीएनबी के सीएसपी संचालक रामवृक्ष साहू से हथियार के बल पर 3.40 लाख रुपये, मोबाइल और बाइक लूट मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चारों से पूछताछ जारी है। हालांकि, अब तक लूटी गई रकम या सामान बरामद नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल की जहां निगरानी कर रही। वहीं फॉरेंसिक तथ्यों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है। लदनियां थाना पुलिस से भी जानकारी ली गई है। इनमें दो संदिग्धों का हुलिया बदमाशों से मिलने की बात सामने आई है। पुलिस बैंक शाखा से सीएसपी संचालक के घर जाने वाले रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: दंपति से तमंचे की बल लूट का 24 घंटे बाद भी नहीं हुआ खुलासा घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे नवटोली-बलानशेर पगडंडी पर हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...