सीएसपी संचालक पर राशि गबन का आरोप
हजारीबाग, जून 3 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पंचायत निवासी गोपाल प्रसाद पिता अजीत प्रसाद ने कटकमसांडी थाना में लिखित आवेदन देकर शाहपुर के सीएसपी संचालक पर राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगाया है। थाना को दिए गए आवेदन में गोपाल प्रसाद ने आरोप लगाया है कि वह अपने बैंक खाते से निकासी एवं अन्य लेन-देन के लिए स्थानीय सीएसपी केंद्र का उपयोग करते थे। आरोप है कि फरवरी 2026 में सीएसपी संचालक संजय प्रसाद ने उनके खाते से 15,000 की राशि निकाली थी, लेकिन उक्त राशि उन्हें समय पर नहीं दी गई। दबाव बनाने के बाद सीएसपी संचालक ने 14,000 वापस किए, लेकिन अभी भी 1,000 बकाया है। गोपाल प्रसाद का आरोप है कि उनके साथ विश्वासघात करते हुए राशि का गबन किया गया है। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी के विरुद्ध कानूनी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.