गढ़वा, अप्रैल 22 -- हरिहरपुर। स्थानीय पंचायत सचिवालय के सभागार में एक ग्राम सभा का आयोजन कर नए सीएसपी संचालक की नियुक्ति की गई। पुराने सीएसपी संचालक अमरेश गुप्ता पिछले कई माह से पंचायत सचिवालय में संचालित सीएससी छोड़ कर गायब थे। लोगों ने बीडीओ को उसकी लिखित शिकायत कर दूसरे सीएससी संचालक की मांग की थी। बीडीओ के निर्देश पर बुधवार को मिथिलेश कुमार की नए सीएससी संचालक के रूप में नियुक्ति की गईं। मौके पर पंचायत के मुखिया अनुज कुमार सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...