सीतामढ़ी, जून 11 -- सीतामढ़ी/ऋषिकेश। नानपुर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक की गोली मारकर हत्या मामले में शामिल व कई हत्या और लूट जैसे संगीन मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को ऋषिकेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुर निवासी नसीम अख्तर के रूप में की गयी है। आरोपी के पास से एक तमंचा, दो कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व सीएसपी संचालक की हत्या में शामिल इनामी बदमाश के नसीम के भाई वसीम को ऋषिकेश पुलिस ने 4 जून को दबोचा था। यह भी पढ़ें- पुलिस से मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर को दबोचागिरफ्तारी की जानकारी बाद में ऋषिकेश पुलिस ने 7 जून को इनके गिरोह के दो सदस्य नानपुर थाना क्षेत्र के बाथ असली गांव निवासी सफा...