बिहारशरीफ, अप्रैल 7 -- सीएसपी संचालक का बैग काटकर 87 हजार उड़ाये शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के चांदनी चौक के पास एसबीआई शाखा से रुपये की निकासी कर जा रहे सीएसपी संचालक संजीव कुमार का बैग काटकर उचक्कों ने 87 हजार रुपये उड़ा लिये। इस संबंध में सदर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि संचालक गगौर गांव का है। बैंक से रुपये निकालकर बैग में रख गांव जा रहा था। कटारी के समीप कुछ शंका हुआ तो संचालक ने बैग को देखा तो बैग नीचे से कटा था और 87 हजार रुपया कम निकले। अब पुलिस को यह बात हजम नहीं हो रही है कि बैग कटा तो सिर्फ 87 हजार रुपया ही क्यों निकला? पुलिस द्वारा शहर के कई सीसाीटीवी को खंगाला गया है, जिसमें कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली ह...