गढ़वा, जनवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में साइबर फ्रॉड का एक बड़ा मामला सामने आया है। उसके तार तमिलनाडु और दिल्ली तक जुड़े होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार भारी मात्रा में ठगी की गई है। लाखों रुपये की निकासी गढ़वा के कई सीएसपी केंद्रों से की गई है। सीएसपी संचालकों ने कहा कि उनके अनुसार रकम निकलवाने के लिए एक व्यक्ति उनके पास आया था। रकम देने के अगले ही दिन संबंधित सीएसपी संचालकों के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। जब बैंक से जानकारी ली गई तो बताया गया कि जिस खाते से पैसे आए थे वह खाता करोड़ों रुपये की साइबर ठगी से जुड़ा हुआ है। उक्त कारण खाते फ्रीज किए गए हैं। बताया गया कि पिछले करीब एक साल से इस तरह की घटनाएं गढ़वा के अलग-अलग सीएसपी केंद्रों पर होती रही हैं। आरोपी व्यक्ति पकड़ में नहीं आ रहा था। उसी क्रम में 12 जनवरी को वह व्यक्ति फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.