गिरडीह, मई 4 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना पुलिस ने रविवार को प्रखंड क्षेत्र के सीएसपी संचालकों के साथ थाना परिसर में बैठक की। इस दौरान उन्हें कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार एवं थाना प्रभारी राजेश कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में सीएसपी संचालकों को रूपए के लेन-देन में सावधानी बरतने के उपाय बताए गए। बैंकों से रूपए की निकासी कर केंद्र पहुंचने तक और फिर वहां से ग्राहकों को रुपए देने में सावधानी बरतने के टिप्स दिए गए। असावधानी बरतने पर उत्पन्न होने वाले विधि-व्यवस्था से भी सीएसपी संचालकों को अवगत कराया गया। कहा गया कि पुलिस सीएसपी संचालकों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हमेशा तत्पर है। यह भी पढ़ें- सीएसपी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाएं पुलिस के साथ सीएसपी संचालकों को भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तत्पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.