दरभंगा, दिसम्बर 11 -- वारिसनगर। सीएसपी संचालक से लूट और पूर्व मुखिया को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस कांड में शामिल एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा एवं दरोगा अमर कुमार ने पुलिस बल के साथ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी रोहित रंजन को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि बीते 6 फरवरी 2025 को कुसैया गांव में सीएसपी संचालक से पैसे लूट कर बदमाश फरार हो रहे थे। इसी दौरान पूर्व मुखिया देबू राय ने साहस दिखाते हुए बदमाशों को घेरकर पकड़ने का प्रयास किया, तभी अपराधियों ने गोली चला दी, जिसमें देबू राय गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.