मोतिहारी, फरवरी 24 -- केसरिया। बिजधारी थाना क्षेत्र के सुन्दरापुर में सीएसपी से हथियार के बल पर 40 हजार रुपये की लूट मामले में पुलिस ने लाइनर अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी उसके बिजधरी निजामत स्थित घर से हुई। सोमवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने सीएसपी केंद्र में घुसकर हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। शेष बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.