मुजफ्फरपुर, अप्रैल 5 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरैया के बहिलवारा खोरमपुर मलंग चौक स्थित ग्रामीण बैंक के सीएसपी से 29 हजार 300 रुपये लूट मामले में पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। कचरा घर के पास से पुलिस ने लूट के बैग उसमें रखे आधार, पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस एवं ओडी चेक बरामद कर लिया। हालांकि, कैश नहीं मिला है। एसडीपीओ गरिमा ने बताया कि आरोपित साहिल कुमार, अमन कुमार, श्रवण कुमार ने 4 अप्रैल की सुबह 11:40 बजे बिहार ग्रामीण बैंक के सीएसपी में धावा बोला। हथियार के बल पर 29,300 रुपये लूट लिया था। मामले में सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार ने थाना में केस दर्ज कराया था। एसडीपीओ ने बताया कि एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज तीन घंटे के भीतर लूटकांड में शा...