समस्तीपुर, मई 20 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर चौक स्थित सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लूट की घटना से स्थानीय लोगों एवं व्यवसाईयों में दहशत व्याप्त है। दो दिन बाद भी इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। लोगों का बताना है कि ग्राहक सेवा केंद्र में बदमाशों के छूटे मोबाइल से पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस उक्त मोबाइल के सहयोग से तकनीकी अनुसंधान कर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी है। वैसे पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द इस लूट की घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...