सहरसा, अप्रैल 10 -- सहरसा, संवाद सूत्र। सदर थाना क्षेत्र के सुलिंदबाद वार्ड 43 स्थित सुलिंदाबाद परमिनिया रोड में गुरुवार को दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने सीएसपी केंद्र में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। एक केटीएम बाइक पर सवार मास्क लगाए तीन अपराधी दुकान में घुस आए और हथियार का भय दिखाकर रूपया लूट लिया। पीड़ित रंजन कुमार ने बताया कि वह अपने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में ही फिनो बैंक का सीएसपी केंद्र चलाते हैं। जहां आसपास के लोग रूपया जमा और निकासी करने आते हैं। गुरुवार को दोपहर करीब सवा 12 बजे दो-तीन ग्राहक रुपये निकालने के लिए दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान परमिनियां की ओर से एक बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधी दुकान में घुस आए।गल्ले से निकाला रूपया: अपराधियों ने हथियार दिखाकर गल्ले में रखा रुपये देने की धमकी दिया। जब उन्होंने रुपय...