अररिया, दिसम्बर 18 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत परवाहा-छातापुर रोड स्थित घिवहा बाबा चौक पर गुरूवार की सुबह करीब 9.30 बजे वहां संचालित एयरटेल पेमेंट बैंक के सीएसपी में घुसकर चार सशस्त्र अपराधियों ने एक लाख 35 हजार रुपये लूट लिए। बताया गया कि इस दौरान अपराधियों ने सीएसपी संचालक पर गोली चला दी, हालांकि वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी दहशत फैलाने के उद्देश्य से पांच राउंड हवाई फायरिंग भी की। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोग अपनी दुकानें और घर छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। लूटपाट को अंजाम देने के बाद दो बाइक पर सवार चारों अपराधी फिल्मी अंदाज में गढ़गामा की ओर फरार हो गए। पीड़ित सीएसपी संचालक मुकेश कुमार मंडल वार्ड संख्या चार घिवहा निवासी मोहन मंडल का बेटा है। इधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.