रुद्रपुर, मार्च 29 -- खटीमा, संवाददाता। पूर्व सैनिक संगठन की त्रैमासिक बैठक में नौ अप्रैल को होने वाले सीएसडी कैंटीन के लोर्कापण के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। संगठन अध्यक्ष कै. गंभीर सिंह धामी ने सर्वप्रथम विगत माह में जिन पूर्व सैनिकों का निधन हुआ उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में संगठन के अध्यक्ष धामी ने आगामी नौ अप्रैल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर खेतलसंडा खाम में सीएसडी कैंटीन व सैनिक मिलन केंद्र के लोकार्पण होने की जानकारी दी। धामी ने सभी ग्रामीण सभा एवं वार्ड अध्यक्षों को इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को लाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्हें जिम्मेदारी दी गई। मंच का संचालन धन सिंह सामंत. राजेंद्र अधिकारी ने किया। यहां दीवानी चंद,...