रुद्रपुर, मार्च 25 -- खटीमा, संवाददाता। खटीमा में निर्मित सीएसडी कैंटीन का लोकार्पण 9 अप्रैल को प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों और स्टेशन कमांडर बनबसा ने कैंटीन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में तैयार हो रही इस सीएसडी कैंटीन के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर हैं। करीब सात करोड़ की लागत से 16 बीघा क्षेत्र में कैंटीन के साथ सैनिक जनमिलन केंद्र का भी निर्माण किया गया है। बुधवार को निरीक्षण के दौरान सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, एसडीएम तुषार सैनी, स्टेशन कमांडर बनबसा के प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष गंभीर सिंह धामी, सूबेदार मेजर धन सिंह सामंत, सहायक अधिकारी एसएस बिष्ट और खटीमा सैनिक कल्याण प्रतिनिधि कुंदन राम मौजूद रहे। पूर्व सैनिक संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.