सीएसजेएमयू)) उद्योगों के अनुरूप तैयार हो रहे छात्र
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल और नांदी फाउंडेशन की ओर से 13 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। नांदी फाउंडेशन के साथ हुए समझौते के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल और फाउंडेशन के प्रशिक्षक प्रभुत्व जायसवाल व अमित उत्तकरणी ने किया। प्रभुत्व जायसवाल ने प्रशिक्षण के दौरान छात्रों को रोजगारोन्मुखी कौशल, व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल तथा कॉर्पोरेट जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इसमें फार्मास्युटिकल साइंस, लाइफ साइंस एंड बायोटेक्नोलॉजी और एमसीए के छात्रों ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य छात्रों की रोजगार क्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.