कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय अब छात्रों को शिक्षित व हुनरमंद बनाने के साथ समाज को स्वस्थ भी रखेगा। इसके लिए विवि में 20 करोड़ रुपये के बजट से न्यूरो-रीहैबिलिटेशन सेंटर खोला जा रहा है। वहीं, 25 करोड़ रुपये के बजट से 250 बेड का नया अस्पताल बनेगा, जिसमें विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए ओपीडी के साथ भर्ती होने की सुविधा मिलेगी। सीएसजेएमयू प्रदेश का पहला ऐसा राज्य विश्वविद्यालय होगा, जहां पढ़ाई के साथ इलाज भी मिलेगा। विवि प्रशासन अस्पताल के माध्यम से एमबीबीएस समेत मेडिकल से जुड़े कोर्स की भी शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला बाकी है। सीएसजेएमयू कैम्पस में 140 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं, जिसमें 17 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं नियमित पढ़ाई कर रहे हैं। विवि में पढ़ाई के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.