सीएसजेएमयू में हुआ ज्योतिर्लिंग पूजन व महारुद्राभिषेक
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग पूजन एवं महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में विवि के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सपरिवार बाबा भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। उनके साथ विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा तथा महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक प्रो. राजेश कुमार द्विवेदी ने भी परिवार सहित पूजा-अर्चना की। इस मौके पर एकादश पार्थिव शिवलिंग की स्थापना कर सामूहिक अभिषेक भी किया गया। विश्वेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.