कानपुर, फरवरी 18 -- सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में 22 फरवरी की सुबह 10 बजे विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को प्रभारी सचिव अपर सिविल जज कर्णिका अवध ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में श्रमिक, दिव्यांगजन, बच्चे, ट्रांसजेंडर, निर्धन एवं निराश्रित वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, वृद्धजन, महिलाएं, भिक्षुक एवं गृहविहीन, सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना पीड़ित, आपदा प्रभावित तथा मानव तस्करी से जुड़े विषयों पर जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.