सीएसजेएमयू में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी देंगे 'नारद'
कानपुर, मई 10 -- कानपुर। देवताओं तक सारे जहां की सूचनाएं पहुंचाने वाले नारद मुनि की भांति ही छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में प्रवेश संबंधी सभी जानकारी 'नारद' देंगे। हालांकि, यह नारद कोई ऋषि मुनि या व्यक्ति नहीं बल्कि एआई आधारित एडमिशन असिस्टेंट है। जिसे विवि ने स्वदेशी तकनीक से तैयार किया है। विवि प्रदेश का पहला राज्य विश्वविद्यालय होगा, जिसमें एआई असिस्टेंट प्रवेश की जानकारी देगा। इसका शुभारंभ विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। कुलपति प्रो. पाठक ने कहा कि देवर्षि नारद जी के संचार परंपरा से प्रेरित होकर यह एआई असिस्टेंट तैयार किया गया है। जो विवि के तकनीकी एवं शैक्षणिक नवाचार की दिशा को दर्शा रहा है। एआई असिस्टेंट 'नारद' भी छात्र कल्याण एवं नामांकन संबंधी सटीक जानकारी के साथ संवाद कर रहा है। इस एआई असिस्टेंट का विकास व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.