सीएसजेएमयू में छात्राओं ने दिखाई मेहंदी में प्रतिभा
कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के महिला छात्रावास में गुरुवार को अंतर-छात्रावास मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी छात्रावासों की छात्राओं ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने पारंपरिक भारतीय मेहंदी कला के साथ आधुनिक एवं नवीन डिजाइनों का सुंदर संयोजन करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन तनिशा एवं डॉ. वंशिका श्रीवास्तव ने किया। सभी विजेताओं को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर चीफ वार्डन डॉ. बीपी सिंह, डॉ. ममता तिवारी, डॉ. ऐश्वर्या आर्या, डॉ. स्नेह पांडेय आदि रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: केसीएम स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा यह भी पढ़ें- मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.