सीएसजेएमयू में खिलाड़ियों ने सीखीं तीरंदाजी की तकनीकी
कानपुर, जुलाई 25 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिला आर्चरी एसोसिएशन कानपुर की ओर से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के तीरंदाजी मैदान पर शनिवार को निःशुल्क तीरंदाजी कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में प्रतिभागियों को तीरंदाजी की बुनियादी तकनीकों, सुरक्षा मानकों और खेल के नवीनतम नियमों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला आर्चरी एसोसिएशन के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि खिलाड़ियों को शुरुआती स्तर से ही तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी है, जिससे वे भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान एनआईएस कोच प्रभात कुमार, दीपक कुमार और विकल्प मिश्रा ने खिलाड़ियों को सही मुद्रा, लक्ष्य साधने की तकनीक, तीर चलाने की विधि और खेल की बारीकियों का अभ्यास कराया। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.