सीएसजेएमयू में एक जुलाई से शुरू होगा दीक्षोत्सव
कानपुर, जून 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 41वें दीक्षांत समारोह से पूर्व एक से सात जुलाई के बीच दीक्षोत्सव का आयोजन किया जाएगा। दीक्षांत समारोह नौ जुलाई को होना है। सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और शैक्षिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है। एक जुलाई को पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं खो-खो, कबड्डी और रस्साकशी होंगी। साथ ही चित्रकला, रंगोली एवं स्केचिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। तीन जुलाई को महिला सशक्तीकरण विषय पर सम्मेलन एवं शैक्षिक सेमिनार आयोजित होगा। चार जुलाई को 'विकसित भारत 2047' विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। छह जुलाई को एलुमनी टॉक के साथ देशभक्ति गीत एवं लोक नृत्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। सात जुलाई को काव्य एवं निब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.