कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैम्पस में सोमवार से बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। विवि प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नो हेलमेट, नो एंट्री को लागू कर दिया है। विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने कैम्पस में आने वाले सभी दोपहिया वाहनों पर अनिवार्य रूप से लागू करने का आदेश दिया है।विवि के रजिस्ट्रार राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह नियम शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों सहित परिसर में प्रवेश करने वाले सभी दोपहिया वाहन चालकों और सवारों पर समान रूप से लागू होगा। बिना हेलमेट परिसर में प्रवेश करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। यह भी पढ़ें- 1258 विधि छात्रों को मिली राहत...