कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आल इंडिया (पुरुष) इंटर यूनिवर्सिटी खो-खो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन भी मेजबान छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सावित्री बाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को 34-26 से हराया। इससे पहले विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में साउथ जोन, नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन और वेस्ट जोन की टॉप चार-चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान सीएसजेएमयू की टीम नॉर्थ जोन की विजेता भी है।प्रतियोगिता में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएनयू विश्वविद्यालय को 42-24 से पराजित किया। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय सिरसा ने कल्याणी विश्वविद्यालय को 36-26 के साथ हराया। स्वामी रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय नांदेड़ ने सिदो-कान्हू बिरसा विश्वविद्यालय के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.