कानपुर, जनवरी 11 -- रोहतक स्थित एमडी यूनिवर्सिटी में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। जिसमें छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कानपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू विश्वविद्यालय की टीम को 69 रन से पराजित किया। रविवार को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसजेएमयू की टीम ने 20 ओवर में 114 रन बनाए। टीम की ओर से दीक्षा सैनी ने नाबाद 51 रन, माही राजपूत ने 48 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी जम्मू विश्वविद्यालय की टीम 19 ओवर में महज 45 रन पर सिमट गई। कानपुर की ओर से सिम्मी थापा ने चार, सिद्धि मिश्रा ने तीन और वर्षा ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। यह जानकारी टीम के कोच डॉ. विपेन्द्र सिंह परमार और मैनेजर प्रो. महेश चंद्र झा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.