सीएसजेएमयू ने किया नांदी फाउंडेशन संग समझौता
कानपुर, जुलाई 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू ने छात्र-छात्राओं के कौशल विकास व रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए नांदी फाउंडेशन के साथ सोमवार को समझौता किया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षित कर बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है।कार्यक्रम में नांदी फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर तरुण शर्मा व ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर रितु अग्रवाल मौजूद रहीं। वहीं, विवि की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल, टीपीओ सौरभ गुप्ता व कोमल सोनाक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस समझौते के तहत छात्रों को कौशल प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास व विभिन्न रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में अहम कदम बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.