कानपुर, मई 1 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) कैम्पस में सम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मई, शनिवार से शुरू हो रही हैं। 20 मई तक चलने वाली परीक्षा में लगभग 140 पाठ्यक्रम के 1276 पेपर में करीब 14 हजार से अधिक छात्र सम्मिलित होंगे। यह परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए परिसर के 19 विभागों को परीक्षा केंद्र बनाया गया। विवि कैम्पस के परीक्षा प्रभारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में द्वितीय सेमेस्टर के 6057, चौथे सेमेस्टर के 4510, छठे सेमेस्टर के 2709, आठवें सेमेस्टर के 659 और दसवें सेमेस्टर के 58 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- नीट में हाई डेफिनेशन कैमरों से होगी निगरानी परीक्षा को पारदर्शी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.