कानपुर, जनवरी 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में आई मल्टीनेशनल कंपनियों ने 19 छात्र-छात्राओं को आकर्षक पैकेज पर जॉब ऑफर की है। इन छात्रों को साढ़े छह लाख रुपये तक पैकेज दिया गया है। विवि के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के निदेशक डॉ. प्रवीण भाई पटेल ने बताया कि पनेसिया स्मार्ट सॉल्यूशंस ने पांच छात्रों को 2.4 लाख से 3.6 लाख रुपये के पैकेज पर जॉब दी है। श्री सीमेंट लिमिटेड कंपनी ने 11 छात्रों को पांच लाख रुपये का पैकेज दिया है। बर्गर पेंट्स कंपनी ने तीन छात्रों का चयन 6.50 लाख रुपये के पैकेज पर किया है। कंपनियों की एचआर टीम ने साक्षात्कार के बाद चयन किया है। चयनित छात्रों में बीफार्मा से कशिश बहल, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से वर्तिका श्रीवास्तव, बीएससी-बायोटेक्नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.