सीएसजेएमयू के 14 छात्र बने ड्रग एनालिस्ट
कानपुर, मई 21 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज विभाग के 14 छात्र-छात्राओं का चयन उत्तर प्रदेश फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफएसडीए) में ड्रग एनालिस्ट पद पर हुआ। चयनित अभ्यर्थियों में पूर्व व वर्तमान दोनों छात्र शामिल हैं। अंशु गौतम, चित्रसेन प्रजापति, मधु सचान, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, नितिन कुमार, जागृति वर्मा, इशिका सिंह, श्वेता मौर्य, नितीश कुमार, मनीष कुमार श्रीवास्तव, शशांक, रजनीकांत और दरक्षम अंजुम का चयन हुआ है। साथ ही, विभाग की एक छात्रा का चयन पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर पद पर भी हुआ है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.