कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। मानसिक तनाव से मुक्ति और जीवन को व्यवस्थित करने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) नया कोर्स शुरू कर रहा है। इसका नाम इमोशनल वेल-बीइंग एंड लाइफ मैनेजमेंट क्वालीफाइंग पाठ्यक्रम रखा गया है। यह कोर्स कैंपस में संचालित सभी पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए क्वालीफाई करना अनिवार्य होगा। इसका उद्देश्य बढ़ते मानसिक तनाव को कम करना है। यह फैसला एकेडमिक काउंसिल की बैठक में हुआ। बैठक में नए सत्र से 12 अन्य नए पाठ्यक्रम शुरू कराने पर भी मुहर लगी है। वहीं, विवि को एआई सक्षम कैम्पस के रूप में विकसित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर एकेडमिक्स में कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई। इसमें छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन कर फैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.