सीएसजेएमयू के छह छात्रों को मिली पेड इंटर्नशिप
कानपुर, मई 30 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट विभाग के पूर्व छात्र जितेन्द्र कुमार की कम्पनी वेब एआई टेक सॉल्यूशन्स ने एक इंटर्नशिप ड्राइव का आयोजन किया। विभाग के 06 छात्र-छात्राओं का 07 हजार प्रति माह के मानदेय पर चयन किया गया। यह हैं सम्पदा दीक्षित, ईशान राजपूत, श्वेता यादव, हर्ष दुबे, हर्ष मिश्रा और अमन प्रताप सिंह चन्देल। निदेशक प्रोफेसर सुधांशु पांडिया ने कहा कि वे छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत इंटर्नशिप व प्लेसमेंट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएसजेएम कैंपस एलुमिनाई एसोसिएशन के निदेशक डॉ. विवेक सिंह सचान ने कहा कि संस्थान ने पूर्व छात्रों के साथ मिलकर यह पहल की है। यह भी पढ़ें- एबीएम के आठ विद्यार्थियों को झारखंड ग्रासरुट इनोवेशन इंटर्नशिप स्कीम के लिए एप्रुवल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.