सीएसजेएमयू की बोर्ड ऑफ स्टडीज के संयोजक बने प्रो. राकेश कुमार शुक्ल
कानपुर, मई 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता वीएसएसडी कॉलेज के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार शुक्ल को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की शोध एवं विकास समिति तथा पाठ्यक्रम समिति (बोर्ड ऑफ स्टडीज) का संयोजक बनाया गया है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने उन्हें विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के हिन्दी प्राध्यापकों की वरिष्ठता के आधार पर आगामी तीन वर्षों के लिए यह दायित्व सौंपा है। डॉ. शुक्ल के 200 से अधिक शोध-आलेख, आलेख तथा पुस्तक समीक्षाएं प्रकाशित हैं। उनकी 12 से अधिक पुस्तकें भी प्रकाशित हैं। बोर्ड ऑफ स्टडीज में सदस्य के रूप में डीजी कॉलेज की प्रो. इंदू यादव, डीबीएस कॉलेज की प्रो. नीलम बाजपेई, एसएन सेन पीजी कॉलेज की डॉ. रचना शर्मा, एमजी इंटरनेशनल हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा के प्रो. अवधेश कुमार, इग्नू नई दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.