सीएसजेएमयू की खुशी खंडेलवाल विजेता, चार्वी उपविजेता बनीं
कानपुर, अगस्त 22 -- कानपुर। सीएसजेएमयू में प्रथम अटल बिहारी वाजपेयी राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता 'संवाद' के परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इसमें 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सीएसजेएमयू की खुशी खंडेलवाल इसकी विजेता बनीं। वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज की चार्वी सक्सेना उप विजेता रहीं। परिसर में हुए समारोह में विक्रमाजीत सिंह सनातन धर्म कॉलेज की स्वर्णिमा वर्मा को प्रस्ताव के पक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता तथा अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के अविरल शुक्ला को प्रस्ताव के विपक्ष में सर्वश्रेष्ठ वक्ता के रूप में सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, राममनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. प्रेम कुमार गौतम, ब्रिज लॉ ग्लोबल, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात के निदेशक डॉ. राघव चंद्र अंतिम चरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.