कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की कार्यपरिषद में चार नए सदस्य बनाए गए हैं। प्रदेश की राज्यपाल व विवि की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने तीन सामान्य और एक न्यायिक सदस्य को नियुक्त किया है। ये चारों पद रिक्त थे। सामान्य सदस्य के रूप में सीए नीतू सिंह, डॉ. उमेश पॉलीवाल और आईआईटी कानपुर के प्रो. सत्याकी रॉय को नामित किया गया है। वहीं, न्यायिक सदस्य के रूप में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायमूर्ति एसके त्रिपाठी को नामित किया है। ये सभी सदस्य नामांकन पत्र जारी होने की तिथि से दो वर्ष की अवधि या अग्रिम आदेशों तक नामित रहेंगे। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने चारों नए सदस्यों को शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.