सीएसजेएमयू और अल्फा हंटर्स की दमदार जीत
कानपुर, जून 22 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कोयला नगर के गुरु हरराय स्कूल में सोमवार से तीन दिवसीय तीन गुणा तीन बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 व सीनियर पुरुष और महिला वर्ग की करीब 100 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन अल्फा हंटर्स ने दो मुकाबले जीतकर आगाज किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन सदस्य सरदार मनमोहन सिंह, विशिष्ट अतिथि सरदार जसबीर सिंह, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबाल खिलाड़ी पूनम चतुर्वेदी और विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बालक वर्ग में कई रोमांचक मैच खेले गए। अंडर-14 वर्ग में अल्फा हंटर्स ने मर्सी मेमोरियल स्कूल को 8-2 से हराया। सीएसजेएमयू सब जूनियर ने डीजे वाले बाबू को 12-2 से पराजित किया। वहीं, अल्फा हंटर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.