कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर । सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने शनिवार को ''विज्ञापन एवं जनसंपर्क में एआई विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज, जेएनयू के प्रो. मनुकोंडा रवींद्र नाथ ने विज्ञापन और पीआर की दुनिया में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दखल, इसके उपयोग और इसके चमत्कारी परिणामों से विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने जनसंपर्क के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बताए। उन्होंने कहा कि आज का युग पूरी तरह से डिजिटल, डेटा-संचालित और एल्गोरिदम पर आधारित हो चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विज्ञापन के क्षेत्र में एआई अब केवल एक लक्जरी या विकल्प नहीं रह गया है, बल्कि यह एक अनिवार्य व्यावसायिक आवश्यकता है। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी, मिताली, डॉ ओम शंकर गुप्ता, डॉ. हरिओम कुमार, डॉ. जीतेंद्र डबराल, डॉ योगे...