सीएसजेएमयू : रंगोली, पेंटिंग से दिखाया पढ़े बेटी बढ़े बेटी
कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ क्रिएटिव एंड परफार्मिंग आर्ट्स विभाग में विश्वविद्यालय में पढ़े बेटी बढ़े बेटी एवं मां-बेटी अभियान को बढ़ावा देने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बुधवार को भव्य रंगोली, पेंटिंग, रेखाचित्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला के माध्यम से बेटियों के महत्व व उनकी सुरक्षा का सशक्त संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने कैनवास और रंगों के माध्यम से मां बेटी, पढ़े बेटी बढ़े बेटी एवं महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर प्रेरणादायक कलाकृतियां व रंगोलियां बनाईं। विभाग के निदेशक, डॉ. मिठाई लाल ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को दीक्षांत समारोह के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता समन्वयक प्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.