सीएसजेएमयू : फ्रेगरेंस और फ्लेवर पीजी कोर्स में लें प्रवेश
कानपुर, मई 2 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस से संबद्ध केमिस्ट्री विभाग और भारत सरकार के फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर डेवलपमेंट सेंटर कन्नौज के संयुक्त प्रयास से एमएससी केमिस्ट्री (फ्रेगरेंस एंड फ्लेवर) परास्नातक कोर्स की शुरुआत पिछले वर्ष की गई है। ये देश का एक मात्र परास्नातक पाठ्यक्रम है, जो फ्रेगरेंस और फ्लेवर के क्षेत्र में युवाओं को परास्नातक की डिग्री दे रहा है। इस कोर्स में कुल 15 सीटें हैं। फीस 1,00200 रुपये प्रति वर्ष है। इसके लिए स्नातक (रसायन शास्त्र/वनस्पति शास्त्र), बीटेक (केमिकल इंजीनियरिंग) जरूरी है। प्रभारी डॉ. इंद्रेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस कोर्स में पढ़ाई चल रही है और नए सत्र में प्रवेश लिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.