कानपुर, मार्च 21 -- कानपुर। सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन के कार्यालय में कैपिटल कनेक्ट का आयोजन किया गया। नवोदित उद्यमियों, इनोवेटर्स एवं स्टार्टअप फाउंडर्स ने भाग लिया, जहां उन्हें फंडिंग, व्यावसायिक विकास एवं रणनीतिक विस्तार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। मुख्य आकर्षण स्पेशल इन्वेस्ट के फाउंडिंग पार्टनर विषेश राजाराम के साथ संवाद सत्र रहा। उन्होंने सीएसजेएमआईएफ के इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स से सीधे संवाद कर उनके विचारों, चुनौतियों एवं संभावनाओं को समझा। टाई यूपी के अध्यक्ष डॉ. राव विक्रम सिंह ने भी अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर सीएसजेएम इनोवेशन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. दिव्यांश शुक्ला, अंशु सिंह, शैलेन्द्र यादव, प्रभाकर सिंह, अनिल कुमार त्रिपाठी, जसवंत यादव, पवन साहू आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...