कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग ने एक ऑनलाइन संवादात्मक सत्र का आयोजन किया। वरिष्ठ पत्रकार मानस प्रीतम गोहीन ने पत्रकारिता में निष्पक्षता, नैतिकता और तथ्य-जांच पर अपने विचार रखे। गोहीन ने कहा कि पत्रकारों को तथ्य, दावा और प्रमाणित जानकारी के बीच अंतर समझना चाहिए। उन्होंने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के महत्व और गहन शोध की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राजनीतिक पत्रकारिता की वास्तविकताओं और डिजिटल युग में गलत सूचनाओं के संदर्भ में तथ्य-जांच की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। सत्र का संचालन सौम्या मिश्रा ने किया, जबकि विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...